Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप: बल्लेबाजों के क्षेत्र में इन तीन गेंदबाजों का रहा दबदबा, नाम जानकर चौंक जाएंगे आज

खेल डेस्क। भले ही भारत के रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और बांग्लोदश के शाकिब अल हसन प्रत्येक इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी वनडे विश्व कप में छह सौ रन से अधिक बनाने में सफल रहे हो, स्ट्राइक रेट की बात की जाए तो इसमें पहले स्थान पर एक ऐसे खिलाड़ी का नाम है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

गेल, रोहित और वार्नर ने नहीं, इस बल्लेबाज ने लगाए हैं विश्व कप 2019 में सर्वाधिक छक्के

इस विश्व कप में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली की रही है। हालांकि वह चार मैचों में केवल 43 रन ही बना सके हो, लेकिन इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 179.16 रही है।

विश्व कप: इन सात बल्लेबाजों ने बनाए पांच सौ से अधिक रन

इस मामले में दूसरे और तीसरे स्थान पर भी गेंदबाजों के नाम ही है। वेस्टइंडीज के गेंदबाज ए ऐलन की टूर्नामेंट में स्ट्राइक रेट 154.54 रन रही है। उन्होंने तीन मैचों में 51 रन बनाए।

वहीं इस मामले में तीसरे स्थान पर विश्व चैम्पियन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ए प्लेंकेट रहे। सात मैचों में उनकी स्ट्राइक रेट 151.2 रही। जबकि वह इस दौरान केवल 62 रन ही बना सके हैं।