खेल डेस्क। एक समय टीम इंडिया में सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह अब क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले हैं। हाल ही में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह जल्द ही एक वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं।
शिखर धवन के बाद अब ये भारतीय ऑलराउंडर हुआ विश्व कप से बाहर, इस खिलाड़ी को मिल सकती है जगह
क्रिकेट की पिच के बाद युवराज वेब सीरीज ;द ऑफिस के माध्यम से एक्टिंग की दुनिया में अपने हुनर का लोहा मनवाएंगे। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले युवराज सिंह ने इस वेबसीरीज में काम करने की अपनी ओर से स्वीकृति दे दी है। वेब सीरीज ;द ऑफिस की शूटिंग का काफी हिस्सा पूरा हो गया है।
ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने विराट कोहली
भारत के बाएं हाथ के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह इस वेबसीरीज में काम करने को लेकर बेहद ही उत्साहित है। युवराज सिंह ने भारतीय टीम की ओर से 304 मैचों में 8701 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 14 शतक लगाए हैं। वहीं उन्होंने 40 टेस्ट मैचों में 1900 और 58 टी-20 मैचों में 1177 रन बनाए हैं।