Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन ने चुनी अपनी वर्ल्ड कप टीम, इस बड़े खिलाड़ी को नहीं दी जगह

नई दिल्ली
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने हाल में समाप्त हुए वर्ल्ड कप 2019 के अपने सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ी चुने, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं है. तेंदुलकर ने अपनी टीम की कप्तानी न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को सौंपी है.

तेंदुलकर की टीम में पांच भारतीय खिलाड़ी (रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह) हैं, लेकिन उसमें विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी शामिल नहीं हैं.

रोहित और जॉनी बेयरस्टो दो सलामी बल्लेबाज होंगे जबकि तीसरे नंबर पर विलियमसन बल्लेबाजी करने आएंगे. भारतीय कप्तान कोहली चौथे नंबर के बल्लेबाज हैं और उनके बाद, शाकिब-अल-हसन, बेन स्टोक्स, पंड्या और जडेजा का नंबर है.

तेंदुलकर ने मिशेल स्टार्क, जोफरा आर्चर और बुमराह को अपने तीन तेज गेंदबाजों के रूप में चुना है. इससे पहले, आईसीसी ने भी वर्ल्ड कप के अपने 11 खिलाड़ियों को चुना था जिसमें केवल रोहित और बुमराह को जगह दी गई थी.

तेंदुलकर की टीम: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), विराट कोहली, शाकिब अल-हसन, हार्दिक पंड्या, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, मिशेल स्टार्क, जोफ्रा आर्चर और जसप्रीत बुमराह.