Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-श्रीलंका मैच आज, इस खिलाड़ी को मिल सकता है आराम, ये खिलाड़ी बना सकता है रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी भारतीय टीम आज अपने अन्तिम लीग मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगी। इस मैच भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है, जो लम्बे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं।

जीतकर भी विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास

इस मैच में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम के पास अंक तालिका में शीर्ष पर पहुुंचने का मौका होगा। अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने के लिए भारतीय टीम को श्रीलंका पर जीत दर्ज करने के बाद ये उम्मीद करनी होगी कि इसी दिन ऑस्ट्रेलिया एक अन्य मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार जाए। रोहित शर्मा के पास भी दो विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

अफगानिस्तान के इस क्रिकेटर ने तोड़े ये दो विश्व रिकॉर्ड, इस मामले में सचिन को छोड़ा पीछे

हिटमैन रोहित शर्मा अभी तक इस विश्व कप के सात मैचों में 544 रन बना चुके हैं। अब उनके पास विश्व कप के किसी एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। सचिन ने 2003 के विश्व कप में 673 रन बनाए थे।

इसके साथ ही रोहित शर्मा विश्व कप के किसी एक सत्र में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवा लेंगे। अभी तक चार-चार शतकों के साथ श्रीलंका के कुमार संगकारा और रोहित शर्मा संयुक्त पहले स्थान पर है।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, रवीन्द्र जडेजा, केदार जाधव, मयंक अग्रवाल।

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसाल मेंडिस, कुसाल परेरा, लाहिरु थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, लसिथ मलिंगा, सूरंगा लकमल, मिलिंडा सिरीवर्धने, जीवन मेंडिस, धनंजया डि सिल्वा, कासुन राजिता, इसुरु उदाना, जेफरी वांडरसे, तिसारा परेरा और अविष्का फर्नांडो।