खेल डेस्क। क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड को पहला आईसीसी वनडे विश्व कप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय को बड़ा इनाम मिला है।
एशेज से हो सकती है क्रिकेट के इस नए नियम की शुरुआत
इंग्लैंड ने इस विश्व कप के आठ मैचों में 443 रन बनाने वाले जैसन रॉय को आयरलैंड के खिलाफ 24 जुलाई से लॉड्र्स में शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। इस टीम में ओली स्टोन और लुई ग्रेगरी के रूप में टीम में दो अन्य नए चेहरों को भी जगह मिली है।
ICC टी-20 विश्व कप 2020 का कार्यक्रम घोषित, पहले मैच में इस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया
हालांकि विश्व कप में शानदार प्रदर्शन वाले तेज गेंदबाज मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर को टेस्ट टीम में अभी जगह नहीं दी गई है। ये दोनों तेज गेंदबाज मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान हैं। इस एक मात्र टेस्ट मैच के लिए विकेटकीपर जोस बटलर और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को विश्राम दिया गया है।
इंग्लैंड टीम: जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जिमी एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बन्र्स, सैम कुरेन, जो डेनली, लुईस ग्रेगरी, जैक लीच, जेसन रॉय, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स।