Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इस पार्टी में शामिल हो सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी!

खेल डेस्क।विश्व कप में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है और इसके कारण धोनी के संन्यास को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। विश्व कप में धोनी का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा और उन्होंने बहुत धीमी गती से रन बनाये है। धोनी के संन्यास की खबरों के बाद से उनके राजनीति में शामिल होने की चर्चा भी तेज हो गई है।

वर्ल्ड कप 2019: 23 साल बाद क्रिकेट जगत को मिलेगा नया विश्व विजेता

धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता संजय पासवान ने कहा है कि आने वाले समय में धोनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम का हिस्सा बन सकते हैं। इस बयान के बाद कयास लगाये जा रहे हैं की धोनी बीजेपी जॉइन कर सकते हैं।

सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भी करोड़पति बनी टीम इंडिया


कुछ खबरों में तो धोनी को सीएम पद का दावेदार भी बताया जा रहा है और धोनी झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं। इसी साल झारखंड में विधानसभा चुनाव भी होने जा रहे हैं और इस खबर के बाद धोनी के फैंस उनसे संन्यास नहीं लेने का आग्रह कर रहे हैं।

विश्व कप के फाइनल में दो खिलाड़ी तोड़ सकते हैं सचिन का ये विश्व रिकॉर्ड



Herald