Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जीत के बावजूद मोर्गन ने माना बाउंड्री नियम सही नहीं

लंदन
इंग्लैंड के विश्वकप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन ने अपने देश की ऐतिहासिक जीत के बावजूद माना है कि फाइनल में मैच और सुपर ओवर के टाई होने के बाद लागू किया गया बाउंड्री नियम ठीक नहीं था। इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ लार्ड्स में खेले गये फाइनल मुकाबले में सर्वाधिक बाउंड्री लगाने की बदौलत विजेता घोषित किया गया था। मैच निर्धारित ओवरों और फिर सुपर ओवर के बाद भी बराबरी पर रहा था जिसके बाद आईसीसी का यह नियम लगाया गया था। मोर्गन ने भी माना कि मैच पूरी तरह संतुलित था और यह नहीं कहा जा सकता कि कौन हारा और कौन जीता। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस तरह का परिणाम मिलना ठीक है जब दोनों ही टीमें बराबरी पर थीं। मैच में एक भी पल ऐसा नहीं था जिसे देखकर यह कहा जाए कि हार या जीत का वह कारण था। मैं सच को सच ही कहता हूं। मैं जानता हूं कि क्या हुआ। मैं भी नहीं कह सकता कि मैच हारा या जीता। यह बराबरी का मुकाबला था।