खेल डेस्क। इंग्लैंड में चल रहे आईसीसी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिन जीतने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर से विवाद में फंस गए हैं।
युवराज सिंह को है इस बात का मलाल
अब टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज के व्यक्तित्व पर एक महिला ने सवालिया निशान लगाया है। सोफिया नाम की एक महिला ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद शमी उन्हें ट्विटर पर मैसेज भेजते रहते हैं। इस महिला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक स्क्रीन शॉट शेयर करके शमी के व्यक्तित्व पर ये निशान लगाए हैं।
महिला द्वारा भेजे गए इस स्क्रीन शॉट में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर गुड ऑफ्टरनून लिखकर भेजा। इस पर सोफिया ने लिखा कि मोहम्मद शमी जैसा लोकप्रिय खिलाड़ी उसे मैसेज क्यों भेजता है।
अब बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को दी ये बड़ी जिम्मेदारी
गौरतलब है कि इससे पहले इसी बात को लेकर मोहम्मद शमी का उनकी पत्नी हसीन जहां के साथ विवाद हुआ था। यह विवाद अभी तक पूरी तरह से समाप्त भी नहीं हुआ है। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा, गलत संबंध सहित कई आरोप लागए थे। शमी अभी तक इस विश्वकप के चार मैचों में 14 विकेट हासिल कर चुके हैं।