Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप: इन सात बल्लेबाजों ने बनाए पांच सौ से अधिक रन 

खेल डेस्क। इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी विश्व कप में इस बार बल्लेबाजों द्वारा रनों की बरसात देखी गई। इस बार सात बल्लेबाज पांच सौ रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रहे। इसमें से तीन बल्लेबाजों ने तो छह सौ से अधिक रन बनाए।

भारत के रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में सबसे ज्यादा 648 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 647 और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने 606 रन बनाए।

रोहित शर्मा (भारत): मैच 9, रन 648, श्रेष्ठ 140, शतक 5

डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया): मैच 10, रन 647, श्रेष्ठ 166, शतक 3

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश): मैच 8, रन 606, श्रेष्ठ 124, शतक 2

केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड); मैच 10, रन578 श्रेष्ठ148, शतक 2

जो रूट (इंग्लैंड): मैच 11, रन 556 श्रेष्ठ 107, शतक 2

जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड): मैच 11, रन 532, श्रेष्ठ 111, शतक 2

आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) मैच 10, रन 507 श्रेष्ठ153, शतक 2