Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बाशिलाशविली ने हैम्बर्ग ओपन खिताब बरकरार रखा

हैम्बर्ग
जार्जिया के निकोलस बाशिलाशविली ने रविवार यहां को हैम्बर्ग ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में गैरवरीय आंद्रये रूब्लेव को हराकर खिताब बरकरार रखा। चौथी वरीयता प्राप्त बाशिलाशविली ने रूस के खिलाड़ी के खिलाफ 7-5, 4-6, 6-3 से जीत दर्ज की। विश्व रैंकिंग में 16वें पायदान पर काबिज इस खिलाड़ी ने इससे पहले सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त स्थानीय खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर उलटफेर किया था।