Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डि मिनोर ने फ्रिट्ज को हराकर अटलांटा एटीपी खिताब जीता

वाशिंटन
 आस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनोर ने अटलांटा टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में टेलर फ्रिट्ज को सीधे सेटों में हराकर अपना दूसरा एटीपी खिताब जीता।तीसरे वर्षीय 20 साल के मिनोर ने अपनी र्सिवस पर सिर्फ 10 अंक गंवाए और 6-3 7-6 से जीत दर्ज की।

एटीपी टूर के 1991 में आंकड़े संग्रहित करने के बाद मिनोर सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने ब्रेक प्वाइंट का सामना किए बगैर एटीपी खिताब जीता। इससे पहले 2007 में जर्मनी के टामी हास मेम्फिस में जबकि अमेरिका के जान इस्रर 2017 में न्यूपोर्ट में यह कारनामा कर चुके हैं।