Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंडोनेशिया ओपन: सिंधु ने ली फाइनल में एंट्री

जकार्ता

भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. 24 साल की स्टार स्टलर ने शनिवार को सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-3 चीन की चेन यू फेई को महज 46 मिनट में 21-19, 21-10 से मात दी.

वर्ल्ड नंबर-5 सिंधु ने इस जीत के साथ ही चेन यू फेई के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 5-3 का कर लिया है. भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों की बात करें तो शानदार लय में चल रहीं सिंधु के पास साइना नेहवाल के बाद इंडोनेशिया ओपन का महिला सिंगल्स खिताब जीतने का मौका है. साइना ने 2009, 2010 और 2012 में यह खिताब जीता था.

अब रविवार को फाइनल में सिंधु का मुकाबला जापान की वर्ल्ड नंबर-4 अकाने यामागुची से होगा. उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 ताइवान की ताइ जु यिंग को 32 मिनट में 21-9, 21-15 से मात दी. यामागुची के खिलाफ सिंधु का 10-4 का करियर रिकॉर्ड है.

सिंधु ने वर्ल्ड नंबर-2 जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-14, 21-7 से हराकर इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. शुक्रवार को खेले गए महिला एकल के क्वार्टर फाइनल मैच में उन्होंने ओकुहारा को 44 मिनट में मात दी थी.