Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय महिला फुटबाल ने टीम फीफा रैंकिंग में छह पायदान की छलांग लगायी

नयी दिल्ली
भारतीय महिला फुटबाल टीम ने पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन के बूते ताजा जारी फीफा रैंकिंग में छह पायदान की छलांग लगायी जिससे वह 57वें स्थान पर पहुंच गयी। एशियाई देशों में भारतीय महिला टीम 11वें स्थान पर काबिज है। टीम के 1422 अंक हैं जबकि 29 मार्च को पिछली जारी रैंकिंग सूची में उसके 1392 अंक थे। जनवरी के बाद से टीम ने 18 मैच खेले हैं जिसमें से उसने 12 जीते, एक ड्रा खेला जबकि पांच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। टीम विदेशी अभ्यास दौरों पर हांगकांग, इंडोनेशिया और तुर्की गयी। उसने सैफ चैम्पियनशिप, एएफसी ओलंपिक क्वालीफायर का दूसरा राउंड खेला । इसके अलावा उसने भुवनेश्वर में शुरूआती हीरो गोल्ड कप अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी भाग लिया। टीम इस महीने के अंत में स्पेन में कोटिफ कप में खेलेगी। मुख्य कोच मेमोल राकी ने फीफा रैंकिंग में छलांग लगाने के लिये खिलाड़यिों के प्रदर्शन की तारीफ की।