Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व का टीम का हिस्सा रहा ये खिलाड़ी हुआ टीम में बाहर, कई युवा खिलाडिय़ों को मिला मौका

खेल डेस्क। अगले महीने से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टी-20, वनडे और टेस्ट टीमों की घोषणा कर ली गई है। चोट के कारण बीच में ही विश्व कप टीम से बाहर हुए सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की वापसी हुई है। वहीं इस टीम का हिस्सा रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की छुट्टी कर दी गई है। वहीं धोनी को भी टीम में जगह नहीं दी गई है।

धोनी अभी नहीं लेंगे अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, इस व्यक्ति ने किया खुलासा

इस दौर के लिए कई युवा खिलाडिय़ों को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसमें नवदीप सैनी और दीपक चाहर का नाम शामिल है। वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है।

इंग्लैंड के इस दिग्गज ऑलराउंडर को चुना गया ;न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर, सभी हैरान

टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।

वनडे टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और नवदीप सैनी।

टी-20 टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, कृणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, नवदीप सैनी और दीपक चाहर।