खेल डेस्क। हिटमैन रोहित शर्मा (104 रन) की रिकॉर्ड शतकीय के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (60 रन पर तीन विकेट) और जसप्रीत बुमराह (55 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश को 28 रन से हराकर लगातार तीसरी बार आईसीसी वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
विश्व कप से वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर सकता है ये भारतीय क्रिकेटर, विजय शंकर के स्थान पर हुआ टीम में शामिल
टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (104 रन) और लोकेश राहुल (77) की शानदार पारियों की मदद से पहले खेलते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 314 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। रोहित शर्मा और लोकेश राहुल (77) ने पहले विकेट के लिए 180 रन की जबरदस्त साझेदारी की थी।
विश्वकप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, इस क्रिकेटर का साकार हुआ सपना
इसके जवाब में बांग्लादेश 48 ओवर में 286 रन पर ही ढेर हो गई। भारत ने आठ मैचों में 13 अंकों के साथ लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने 2011 में खिताब जीतने के बाद 2015 में सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
इसके साथ ही बांग्लादेश आठ मैचों में यह चौथी हार के साथ विश्व कप से बाहर हो गया है। भारत की ओर से युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 48 और महेन्द्र सिंह धोनी ने 35 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से एम रहमान ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए।