Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

उत्तर कोरिया ने ताजिकिस्तान को हराया, भारत बाहर

अहमदाबाद
उत्तर कोरिया ने शीर्ष पर चल रही टीम ताजिकिस्तान को सोमवार को 1-0 से हरा दिया और उत्तर कोरिया की इस जीत के साथ मेजबान तथा गत चैंपियन भारत इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर हो गया। अपने पहले दो मैच हार चुके भारत की उम्मीदें इस मुकाबले में ताजिकिस्तान की जीत पर टिकी हुई थीं लेकिन भारत को 5-2 से हराने वाली उत्तर कोरियाई टीम ने ताजिकिस्तान को एक गोल से शिकस्त दे दी। उत्तर कोरिया की यह लगातार दूसरी जीत है और उसके छह अंक हो गए हैं और वह चार टीमों के टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। ताजिकिस्तान और उत्तर कोरिया के एक बराबर 6-6 अंक हैं लेकिन बेहतर गोल औसत के आधार पर ताजिकिस्तान पहले और उत्तर कोरिया दूसरे स्थान पर है। भारत का मंगलवार को सीरिया से मुकाबला होना है लेकिन उत्तर कोरिया की जीत के बाद भारत की उम्मीदें टूट चुकी हैं। सीरिया के साथ उसका मैच अब औपचारिकता मात्र है जबकि फाइनल में पहुंचने के लिए सीरिया को यह मैच हर हाल में जीतना है। भारत अपने पहले मैच में ताजिकिस्तान से 2-4 से हारा था।