खेल डेस्क।श्रीलंका के सबसे खतरनाक गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने वनडे मैचों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इस मैच में मंलिगा ने 3 विकेट लेकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई है। बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे मैच की सीरीज का पहले मैच शानदार गेंदबाजी करने वाले मलिंगा को मैन ऑफ द मैच भी दिया गया है।
दुनिया का सबसे खतरनाक खिलाड़ी बनना चाहता है टीम इंडिया का फील्डिंग कोच
मंलिगा ने अपने करियर के अंतिम वनडे मैच में भारतीय टीम के लेग स्पिनर अनिल कुंबले से ज्यादा विकेट लेकर उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कुंबले ने वनडे में 338 विकेट लिए थे और अब मलिंगा के नाम अब 339 विकेट हैं और वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के 9वें गेंदबाज बन गए हैं।
अब टीम इंडिया की जर्सी पर OPPO की जगह होगा इस कंपनी का नाम!
मंलिगा ने अपने 15 साल के वनडे इंटरनैशनल करियर में 226 वनडे मैच खेलकर इस रिकॉर्ड को तोड़ा है। वनडे सीरीज के पहले मैच में मलिंगा ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कहकर सबको हैरान कर दिया।
वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
Herald