Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान का सपना लगभग टूटा

चेस्टर-ली-स्ट्रीट
न्यूजीलैंड की इंग्लैंड के हाथों बुधवार को हार के साथ पाकिस्तान का विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना लगभग टूट गया है। पाकिस्तान को अपना आखिरी लीग मैच पांच जुलाई को बंगलादेश से लॉर्ड्स में खेलना है और उसके पास अब करने को कुछ नहीं रह गया है। न्यूजीलैंड की आज की हार ने उसकी उम्मीदों को तोड़ दिया है।  

अब समीकरण के लिहाज से देखा जाए तो पाकिस्तान के सामने यह स्थिति है:

  1. 350 रन बनाने के बाद बंगलादेश को 311 रन से हराये
  2. 400 रन बनाकर बंगलादेश को 316 रन से हराये 
  3. 450 रन बनाकर बंगलादेश को 321 रन से हराये 
  4. यदि बंगलादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया तो पाकिस्तान बिना गेंद फेंके ही बाहर हो जाएगा