Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीन विदेशी और तीन देशी खिलाड़ियों में से होगा टीम इंडिया का नया कोच

खेल डेस्क।वर्ल्ड कप 2019 के बाद बीसीसीआई ने मुख्य कोच समेत नए कोचिंग स्टाफ के लिए 30 जुलाई तक आवेदन मंगाए थे। टीम के मुख्य कोच के लिए 6 लोगों का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है।टीम इंडिया का कोच बनने की रेस में तीन विदेशी के साथ तीन देश खिलाड़ियों का नाम है। इसमें सबसे पहले भारतीय टीम के कोच रवि शास्‍त्री के साथ रोबिन सिंह और लालचंद राजपूत और विदेशी कोच में न्यूजीलैंड के माइक हेसन, ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी और श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने आवेदन किया है।

Ashes 2019: 18 साल से एशेज सीरीज जीतने का सपना देख रहा है ऑस्ट्रेलिया


1. टाॅम मूडी : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी टीम इंडिया का कोच बनने वालों की लिस्ट में पहले स्थान पर है। कोच के पद पर रहते हुए मूडी का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है।

2. महेला जयवर्धने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट दिग्गज महेला जयवर्धने का नाम भी चर्चा में ज्यादा है और इसकी वजह मुंबई इंडियंस के साथ उनका दमदार प्रदर्शन है।

3. माइक हेसन न्यूजीलैंड क माइक हेसन ने बहुत कम उम्र में कोचिंग शुरू करी थी और इसके बाद उन्होंने कई टीमों के कोच के रूप में काम किय है।

4. रॉबिन सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी है और इनका प्रदर्शन भी उनके कोच के पद को मजबूत करता है।

BCCI ने डोपिंग में फंसे इस खिलाड़ी को किया 8 महीने के लिए निलंबित

5. लालचंद राजपूत भारतीय टीम को 2007 में आईसीसी का पहला टी-20 वर्ल्ड कप में जीत दिलाने में इनका योगदान रहा है। राजपूत ने जिम्बाब्वे और अफगानिस्‍तान जैसी टीम को कोचिंग दी है।

6. रवि शास्‍त्री भारतीय टीम के कोच है और उनका खिलाड़ियों के साथ अच्छा रिश्ता है।



Herald