Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की जूनियर एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप में मजबूत शुरुआत

सुजोऊ (चीन)
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने यहां बैडमिंटन एशिया जूनियर चैम्पियनशिप के शुरुआती दिन ग्रुप सी के मुकाबलों में मकाऊ चीन और मंगोलिया को 5-0 के समान अंतर से मात दी। इन दो जीत से भारत चार टीमों के ग्रुप सी में कोरिया के पीछे दूसरे स्थान पर पहुंच गयी। भारत और कोरिया रविवार को भिडेÞंगे जिसका नतीजा ही टीम की शीर्ष टीम निर्धारित करेगा। इसके बाद नाकआउट दौर शुरू होगा। मणिपुर के मैसनाम मेराबा को मकाऊ चीन की ली रूई हुआन को 21-5 21-7 से हराने में महज 22 मिनट लगे जबकि मालविका बनसोद ने पुई चि वा को 21-17 21-7 से मात दी। ईशान भटनागर और विष्णु वर्धन गौड़ पंजाला ने निग का सेंग और पुई चि चोन को 21-9 21-9 से हराने में महज 19 मिनट लिये। महिलाओं के युगल में तृषा जॉली और तनीाा कास्त्रो ने जबकि मिश्रित युगल में ंिडकू ंिसह कोंथोजाम और रितिका ठाकर ने जीत हासिल की।