Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जूनियर ग्रीको रोमन पहलवानों ने जीते सात पदक

नयी दिल्ली
भारत के जूनियर ग्रीको रोमन पहलवानों ने थाईलैंड के चोन बुरी शहर में चल रही जूनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल सात पदक जीत लिए। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय ने 55 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि आवेश ने 130 किग्रा और सचिन राणा ने 60 किग्रा में रजत जीते। सुनील ने 87 किग्रा,गौरव ने 67 किग्रा, राहुल ने 72 किग्रा और दीपांशु ने 97 किग्रा में कांस्य पदक जीते। भारतीय ग्रीको रोमन टीम ने 145 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया जबकि ईरान ने 218 अंकों के साथ पहला और कजाकिस्तान ने 146 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।