Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले एशेज़ टेस्ट में आर्चर को जगह, बेन स्टोक्स उपकप्तान

लंदन
इंग्लैंड ने शनिवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक अगस्त से एजबस्टन में शुरू होने वाले एशेज़ सीरीज़ के पहले टेस्ट के लिये अपनी 14 सदस्यीय टीम घोषित कर दी जिसमें आईसीसी विश्वकप के स्टार रहे जोफरा आर्चर को भी शामिल किया गया है जबकि फाइनल के मैन आॅफ द मैच बेन स्टोक्स उपकप्तान होंगे। जो रूट टीम की कप्तानी करेंगे जबकि स्टोक्स उपकप्तान होंगे। वहीं तेज़ गेंदबाज़ आर्चर को भी पहली बार इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 जुलाई को लार्डस मैदान पर खेले गये विश्वकप फाइनल में स्टोक्स नाबाद 84 रन की पारी और सुपर ओवर में सर्वाधिक रन बनाकर मैन आॅफ द मैच रहे थे।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष कॉलिन ग्रेव्स ने स्टोक्स को दोबारा टेस्ट टीम का उपकप्तान चुनने की अनुमति दी जिसके लिये इंग्लैंड के पुरूष क्रिकेट के प्रबंध निदेशक एश्ले जाइल्स और ईसीबी के कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने सलाह दी थी। ईसीबी ने कहा कि स्टोक्स पहली बार सितंबर 2017 में टेस्ट टीम के उपकप्तान बने थे और जोस बटलर की जगह ली थी। राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ ने कहा कि घरेलू टेस्ट के लिये 14 सदस्यीय टीम चुनना काफी असाधारण है लेकिन इस कई गेंदबाज़ चोटों से उबर रहे हैं। कुछ खिलाड़ी जिन्होंने विश्वकप में खेला था उनकी भी अभी टेस्ट क्रिकेट के लिये तैयारी परखी जा रही है। विश्वकप के तुरंत बाद यह सीरीज़ हो रही है जो कम ही होता है। ऐसे में गेंदबाजी में अधिक विकल्प रखे गये हैं।