Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कोच की भारतीय टीम से हो सकती है छुट्टी, पद पर बने रह सकते हैं भरत अरूण

खेल डेस्क। भारतीय टीम के मध्यक्रम की विफलता की गाज बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ पर गिर सकती है। भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे के बाद नए सिरे से कोच पदों के लिए साक्षात्कार होंगे और सभी पदों के लिए नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें भारत के मौजूदा गेंदबाजी कोच भरत अरूण का पद पर बने रहना लगभग तय लग नजर आ रहा है।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने युवराज सिंह

भारत के महान पूर्व महान ऑलराउंडर कपिल देव की अध्यक्षता वाली नई क्रिकेट सलाहकार समिति मुख्य कोच के बारे में फैसला लेगी। इस संबंध में चयनकर्ताओं को सहयोगी स्टाफ के लिए साक्षात्कार लेने को कहा गया है ।

बीसीसीआई के सूत्रों की मानें तो बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ की छुट्टी हो सकती है। बांगड़ चार साल पद पर रहने के बावजूद मध्यक्रम को मजबूत नहीं बना सके। कुछ अधिकारियों ने माना कि कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की सफलता में संजय बांगड़ का कोई योगदान नहीं है।

इस क्रिकेटर के कहने पर धोनी ने बदला संन्यास का फैसला!

उनका काम मध्यक्रम को मजबूत बनाना था और इसमें पूरी तरह से विफल रहे हैं। वहीं अधिकारियों ने भरत अरुण के काम को अच्छा बताया है। इसी कारण उनके पद पर बने रहने की पूरी संभावना है।