Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी की विश्व कप एकादश में नहीं मिली विराट और धोनी को जगह

खेल डेस्क।विश्व कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और इसके कारण भारत टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर किया और इसके बाद वह विश्व कप से बाहर हो गई। विश्व कप के बाद आईसीसी ने अपनी विश्व कप एकादश का ऐलान किया है जिसमें केवल दो भारतीय खिलाड़ियों को मौका मिला है।

विश्व कप के बाद विराट की कप्तानी पर मंडराया खतरा, ये खिलाड़ी हो सकता है नया कप्तान

विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले रोहित शर्मा ओर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी विश्व कप एकादश में जगह मिली है। इस एकादश में दुनिया के नंबर एक कप्तान विराट कोहली को इसमें जगह नहीं मिली और इसके सा​थ धोनी को भी इसमें शामिल नहीं किया गया है। इस टीम में विश्व चैंपियन इंग्लैंड के चार, न्यूजीलैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया के दो-दो खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसके साथ बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को इसमें शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड के कप्तान ने बनाया ये नया विश्व रिकॉर्ड


टीम: रोहित शर्मा, जेसन रॉय, केन विलियम्सन (कप्तान), जो रूट, शाकिब अल हसन, बेन स्टोक्स, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, जोफरा आर्चर, लॉकी फर्ग्यूसन, जसप्रीत बुमराह और 12वां खिलाड़ीट्रेंट बोल्ट

वर्ल्ड कप 2019: मैच भी टाई, सुपर ओवर भी टाई, फिर कैसे बना इंग्लैंड विश्व विजेता?



Herald