Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मार्टिन गुप्टिल ने धोनी के रन आउट पर कहा, किस्मत ने हमारा साथ दिया था

लंदन
मार्टिन गुप्टिल ने अपने बेहतरीन थ्रो पर महें्रद ंिसह धोनी को रन आउट करके विश्व कप सेमीफाइनल का पासा पलट दिया था लेकिन न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज का मानना था कि तब किस्मत ने उनका साथ दिया जो गेंद सीधे विकेट पर लग गयी थी। धोनी 49वें ओवर में रन आउट हुए जिससे भारत की बुधवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गये मैच में संभावनाएं भी समाप्त हो गयी। भारत ने यह मैच 18 रन से गंवाया था। गुप्टिल ने आईसीसी के सोशल मीडिया पर जारी किये गये वीडियो में कहा कि मुझे नहीं लगता कि गेंद वास्तव में मेरी तरफ आ रही थी। मैं जल्द से जल्द से गेंद के पास पहुंचना चाहता था। एक बार गेंद पर नियंत्रण बनाने के बाद मैंने सोचा कि यह वास्तव में बहुत सीधा है। किस्मत साथ में थी जो सीधा थ्रो विकेटों पर जाकर लगा। हम भाग्यशाली थे जो वह आउट हो गया।