Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत का सपना टूटा, लगातार बार आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में हुआ बाहर 

खेल डेस्क। रवीन्द्र जडेजा (77) और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (50) की शानदार पारियों के बावजूद भारत को विश्व कप सेमीफाइनल में बुधवार को न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही टीम इंडिया का तीसरा विश्व कप जीतने का सपना टूट गया।

फिर से विवाद में फंसे मोहम्मद शमी, पत्नी के बाद अब इस महिला ने उठाए व्यक्तित्व पर सवाल

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोस टेलर (74) और कप्तान केन विलियम्सन (67) की अर्धशतकीय पारियों की सहायता से निर्धारित पचास ओवर में आठ विकेट पर 239 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 49.3 ओवर में केवल 221 रन पर सिमट गई।

भारत की ओर से शीर्ष क्रम के बुरी तरह लडख़ड़ा जाने के बाद रवीन्द्र जडेजा ने 59 गेंदों पर 74 और धोनी (72 गेंदों पर 50 बनाए। इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। भारत को शीर्ष क्रम की नाकामी के बाद आखिरी चार विकेट केवल 13 रन पर गंवाने के कारण हार का सामना करना पड़ा।

युवराज सिंह को है इस बात का मलाल

न्यूजीलैंड से मिली हार के साथ ही यह लगातार चौथा आईसीसी टूर्नामेंट है जिसमें भारतीय टीम नॉकआउट दौर में बाहर हुई है। 2013 में इंग्लैंड में आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम को आईसीसी के चार बड़े टूर्नामेंटों के नॉकआउट दौर में बाहर होना पड़ा है।

इससे पहले टीम इंडिया को 2015 के विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से, 2016 में टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से और भारत 2017 में चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था।