Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब ये टीम नहीं खेल सकेगी अन्तरराष्ट्रीय मैच, इस कारण आईसीसी ने लगा दिया प्रतिबंध 

खेल डेस्क। आईसीसी नियमों का उल्लंघन करने को लेकर जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गुरुवार को जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड पर यह प्रतिबंध बोर्ड में कामकाज में सरकारी हस्तक्षेप को खत्म करने के अपने वादे को पूरा करने में नाकाम रहने के कारण लगाया है।

अब सचिन तेंदुलकर को आईसीसी ने दिया ये बड़ा सम्मान

इस बात की जानकारी आईसीसी के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने दी है। उन्होंने कहा कि जिम्बाब्वे ने आईसीसी के संविधान का उल्लंघन किया है इसी कारण उस पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड लोकतांत्रिक तरीके से निष्पक्ष चुनाव कराने में नाकाम रहा है।

विश्व कप: बल्लेबाजों के दबदबे के बीच इन पांच गेंदबाजों ने साबित की अपनी बादशाहत, कंजूसी के साथ खर्च किए रन

अब आईसीसी द्वारा लगाए गए इस प्रतिबंध के बाद जिम्बाब्वे अग्रिम आदेश तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाएगा। इसके साथ ही अब आईसीसी फंडिंग जिम्बाब्वे को नहीं मिल सकेगी।

आईसीसी के इस प्रतिबंध के कारण अब पुरुषों के टी-20 विश्व कप क्वालीफायर में जिम्बाब्वे की भागीदारी पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जिम्बाब्वे ने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीजों में हिस्सा लिया था।