Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल: ये होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

खेल डेस्क। अंडर-19 विश्व कप 2008 में अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी कर चुके भारत के विराट कोहली और न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन के बीच आज विश्व कप के सेमीफाइनल में भिड़ंत देखने को मिलेगी। इस बार ये दोनों क्रिकेटर अपनी सीनियर टीमों की विश्व कप में कप्तानी कर रहे हैं।

ऐसा हुआ तो बिना खेले ही फाइनल में पहुंच जाएगी टीम इंडिया

सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम में कई परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। इस मैच के लिए एक बार फिर से भारतीय टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शर्मा को टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं रवीन्द्र जडेजा अपना स्थान बरकरार रख सकते हैं। सचिन तेंदुलकर ने भी सेमीफाइनल मुकाबले में इन दोनों क्रिकेटरों को खिलाने की वकालत की है।

शॉन मार्श के बाद ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज हुआ विश्व कप से बाहर

न्यूजीलैंड टीम में दाहिने हाथ के कई बल्लेबाज होने के कारण भारत कलाई के दो स्पिनरों में से एक को बाहर बिठा सकता है। इस मैच में टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरती है।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, रोस टेलर, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, टॉम लाथम (विकेट कीपर), लॉकी फर्गुसन, जेम्स नीशम, ट्रेंट बोल्ट, मिशेल सेंटनर और ईश सोढ़ी।