Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप: बिना जीत के ही समाप्त हो गया इस टीम का सफर 

खेल डेस्क। अफगानिस्तान का आईसीसी विश्व कप 2019 का सफर बिना जीत के ही समाप्त हो गया। इस टूर्नामेंट में उसे सभी नौ मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान वह किसी भी प्रकार का उलटफेर करने में सफल नहीं रही। उसे विश्व कप के अपने अन्तिम मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 रन से हार का सामना करना पड़ा।

राजस्थान सरकार आज देगी ये बड़ी सौगात, मिलेगा लोगों को बड़ा फायदा

एविन लुइस (58), शाई होप (77) और निकोलस पूरन (58) के शानदार अर्धशतकों से विंडीज ने 50 ओवर में छह विकेट पर 311 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 50 ओवर में 288 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की यह नौ मैचों में यह दूसरी जीत रही और उसने पांच अंकों के साथ टूर्नामेंट से विदाई ली। जबकि अफगानिस्तान के खाते में एक भी अंक नहीं रहा।

राजस्थान के पूर्वी भाग में पूरे तरीके से सक्रिय हुआ मानसून, छह जुलाई तक पहुंच सकता है जयपुर

वेस्टइंडीज की ओर से लुइस ने 78 गेंदों पर 58 रन, होप ने 92 गेंदों पर 77 रन और पूरन ने 43 गेंदों पर 58 रन बनाए। जबकि कप्तान जैसन होल्डर ने 34 गेंदों पर 45 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह ने 62, इकराम अली खिल ने 86, नजीबुल्लाह जादरान ने 31 और असगर अफगान ने 40 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से कार्लोस ब्रेथवेट ने 63 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए।