Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन ने भारत की हार पर बोल दी ये बड़ी बात

खेल डेस्क। विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद क्रिकेट के दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस संबंध में पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजी हमेशा शीर्षक्रम पर निर्भर नहीं रह सकती।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने धोनी के संन्यास के बारे में बोल दी ये बड़ी बात

इस दौरान सचिन ने विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ एमएस धोनी और रवीन्द्र जडेजा के जुझारूपन की तारीफ करते हुए कहा कि 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने तिल का ताड़ बना लिया।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मैं निराश हूं, क्योंकि हम 240 रन बना सकते थे। इस दौरान कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा चुके सचिन तेंदुलकर ने कहा कि हर वक्त हम सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा या कप्तान विराट कोहली पर निर्भर नहीं रह सकते। दूसरे खिलाडिय़ों को भी जिम्मेदारी लेनी होगी।

भारत का सपना टूटा, लगातार बार आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में हुआ बाहर

इस दौरान सचिन ने यहां तक कह दिया कि हर बार महेन्द्र सिंह धोनी से मैच जिताने की उम्मीद करना भी गलत है। भारत के पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज सचिन ने न्यूजीलैंड की जीत पर कप्तान केन विलियम्सन की कप्तानी की भी तारीफ की है।

उन्होंने कीवी गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने अतिरिक्त प्रयास नहीं किए। बस सही स्थान पर गेंद डाली। भारतीय टीम की हार पर हरभजन सिंह, गौतम गंभीर, संजय मांजरेकर और शाहिद आफरीदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।