Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तो क्या विराट की वजह से रवि शास्त्री का हेड कोच बने रहना तय है

 नई दिल्ली
 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देखने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भारतीय टीम के मुख्य कोच और सपोर्टिंग स्टाफ के लिए आवेदन मांगे हैं। वहीं, बीसीसीआई के अधिकारियों का मानना है कि ये जरूरी है कि मुख्य कोच रवि शास्त्री इस पद पर बने रहें ताकि कप्तान विराट कोहली को आगे बढ़ने में मदद मिले।

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि टीम के इस बदलाव के दौर में शास्त्री और कोहली का अपने पद पर बने रहना अहम था क्योंकि टीम 2020 के टी-20 विश्व कप को देखते हुए युवाओं को मौका देना चाहती है। अधिकारी ने कहा, 'बदलाव के इस दौर में लंबे समय तक कुछ भी स्थायी नहीं होना चाहिए। शास्त्री और कोहली एक-दूसरे के पूरक हैं और इस सफल टीम के आधा हिस्से को बदलना सही नहीं होगा।'

अधिकारी ने कहा कि टीम में निरंतरता बनाए रखना अहम था क्योंकि कोच के बदलाव का मतलब ये हो सकता है कि नए कोच खिलाड़ियों को शुरुआत से अपने तरीकों से ढालेंगे। उन्होंने कहा, 'कोच का बदलाव उस समीकरण को बिगाड़ने वाला साबित हो सकता है जो मौजूदा खिलाड़ियों को बाहर निकालने के लिए मानसिक स्थान की अनुमति देता है। अगर इस समय बदलाव किया जाता है तो ये अगले पांच साल के लिए रणनीति और योजना का बदलाव होगा।'

बीसीसीआई ने राष्ट्रीय टीम के कोचिंग स्टाफ के लिए आवेदान मांगे हैं। टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री और उनके सहयोगियों को हालांकि आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें इंटव्यू में सीधे प्रवेश मिलेगा। विश्व कप 2019 खत्म होने के बाद मौजूदा कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन इनके कार्यकाल को 45 दिन के लिए बढ़ा दिया गया। भारत को अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है।