खेल डेस्क। दुनिया के दो महान खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविक इस बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ेंगे।
रोजर फेडरर ने सेमीफाइनल में सबसे कट्टर प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले राफेल नडाल को 7-6(7-3), 1-6, 6-3, 6-4 से शिकस्त देकर विंबलडन में अपनी बादशाहत साबित की। स्विस किंग के नाम से दुनिया में मशहूर फेडरर ने 12वीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है।
वेस्टइंडीज दौर के लिए इन खिलाडिय़ों ने मजबूत किया अपना दावा
अब आठ बार के विंबलडन चैम्पियन रोजर फेडरर का खिताबी मुकाबले में सामना विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविक से होगा। जोकोविक ने एक अन्य सेमीफाइनल में राबर्टो बातिस्ता आगुट को 6-2, 4-6, 6-3, 6-2 से हराकर छठी बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
क्रिकेट से संन्यास के बाद इस राजनीतिक पार्टी का दामन थामेंगे महेन्द्र सिंह धोनी!
15 बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट जीत चुके नोवाक जोकोविक का विंबलडन फाइनल में रिकॉर्ड अच्छा है। वह अभी तक पांच बार फाइनल खेलने के बाद चार में खिताब जीत चुके हैं। नोवाक जोकोविक को एकमात्र पराजय 2013 में ब्रिटेन के एंडी मर्रे से झेलनी पड़ी थी। अब खिताबी मुकाबले में जोकोविक और फेडरर के बीच कड़ी चुनौती देखने को मिलेगी। जोकोविक और फेडरर के बीच 25-22 का रिकॉर्ड है।