Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शुभंकर ने कट पार किया, चौरसिया और भुल्लर चूके

नयी दिल्ली
भारत के शीर्ष गोल्फर शुभंकर शर्मा ने दूसरे राउंड में पांच अंडर 66 का शानदार कार्ड खेलकर स्कॉटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में कट पार कर लिया जबकि एसएसपी चौरसिया और गगनजीत भुल्लर कट पार करने से चूक गए। शुभंकर ने पहले दिन पार 71 का कार्ड खेला था लेकिन दूसरे दिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 का कार्ड खेला और कट पार कर लिया। चौरसिया और भुल्लर दूसरे राउंड के बाद क्रमश: संयुक्त 124वें और 154वें स्थान पर रहे और कट पार नहीं कर सके। चौरसिया ने दूसरे राउंड में पार 71 और भुल्लर ने दो ओवर 73 का कार्ड खेला। यूरोपियन टूर के इस टूर्नामेंट का प्रसारण खेल चैनल डीस्पोर्ट पर हो रहा है।