Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप में महिला के साथ शर्मनाक हरकत करने के लिए इस क्रिकेटर पर लगा एक साल का प्रतिबंध 

खेल डेस्क। इंग्लैंड में खेला जा रहा इस बार का आईसीसी विश्व कप विभिन्न टीमों के प्रदर्शन के साथ ही क्रिकेटरों के बर्तावों को लेकर भी सुर्खियों में रहा है। इस विश्व कप में कई क्रिकेटरों द्वारा खराब व्यवहार करने के मामले सामने आए हैं।

सचिन ने भारत की हार पर बोल दी ये बड़ी बात

अफगानिस्तान के एक क्रिकेटर ने तो अपनी मर्यादा को ही ताक में रखकर ऐसी हरकत कर दी जिसके कारण उस पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाद आफताब आलम द्वारा मैच के बाद होटल में की गई इस गलती के बाद आईसीसी ने टीम से तत्काल इस खिलाड़ी को बाहर कर करने के लिए कह दिया था। इसी कारण अफगानिस्तान ने इस खिलाड़ी को विश्व कप के बीच में ही स्वदेश वापस भेज दिया था।

सचिन का ये 16 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोडऩे से चूके रोहित शर्मा

बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज आफताब आलम ने विश्व कप के दौरान साउथैंप्टन के एक होटल में एक मेहमान महिला के साथ गंभीर बदतमीजी कर दी थी। इसी के कारण उसे टीम से बाहर कर दिया गया था।

बाद में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से इस बात की पूरी जानकारी देकर आफताब आलम पर एक साथ का प्रतिबंध लगा दिया।इसके साथ ही ये क्रिकेटर एक साल तक अन्तरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट नहीं खेल सकेगा। वहीं अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड आलम के साथ साल भर के अनुबंध भी समाप्त कर लेगा।