Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए रोहित, गांगुली और युवराज को छोड़ा पीछा

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के नए रिकॉर्ड पुरुष बनते जा रहे रोहित शर्मा दुनिया के महान खिलाडिय़ों विवियन रिचड्र्स, ग्राहम गूच, सनथ जयसूर्या, मार्क वॉ, लांस क्लूजनर, एबी डीविलियर्स की सूची में शामिल हो गए हैं।

शाकिब ने बनाए दो विश्व रिकॉर्ड, इस मामले में की सचिन-हेडन की बराबरी

श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने विश्व कप में मैन ऑफ द मैच हासिल करने के मामले में इन खिलाडिय़ों की बराबरी कर ली है। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शनिवार को विश्व कप में पांचवां मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।

अब सचिन के इन दो कीर्तिमानों पर है रोहित शर्मा की नजर, विश्व कप में बना चुके हैं अभी तक कई रिकॉर्ड

इस मामले में रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के नाम चार-चार मैन ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है।

इस विश्वकप के 44वें मुकाबले में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 103 रन की शतकीय पारी खेली। विश्व कप में सबसे ज्यादा मैन ऑफ मैच का पुरस्कार जीतने का विश्व कीर्तिमान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन 44 पारियों में 9 बार यह पुरस्कार जीत चुके हैं। रोहित केवल 16 पारियों में ही पांच बार ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।