Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम ने आईसीसी पर निशाना साधा

वेलिंगटन
न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम आल ब्लैक्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ड्रा के बाद फ्रीडम कप बरकार रखने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के बाउंड्री गिनने के नियम पर निशाना साधा। इंग्लैंड ने 14 जुलाई को लार्ड्स पर फाइनल में न्यूजीलैंड से अधिक बाउंड्री लगाने के कारण अपना पहला क्रिकेट विश्व कप खिताब जीता। नियमित ओवर और फिर सुपर ओवर में भी मुकाबला टाई रहने के बाद नतीजे के लिए इस नियम का सहारा लिया गया था। मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने हालांकि इस नियम की काफी आलोचना की थी। यहां वेस्टपैक स्टेडियम में न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम और दक्षिण अफ्रीका स्प्रिंगबोक्स के बीच फ्रीडम कप का फाइनल ड्रा रहने के बाद आल ब्लैक्स टीम ने ट्विटर पर लिखा कि वेलिंगटन में बाउंड्री नहीं गिनी गई। यह ड्रा है। एतिहासिक मुकाबले के लिए स्प्रिंगबोक्स को धन्यवाद। न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका। फ्रीडम कप में फाइनल 16-16 से ड्रा रहने के बाद दोनों टीमों ने ट्राफी साझा की थी।