Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गांगुली से इस बात पर सहमत नहीं कांबली, ट्विटर पर दिया जवाब

 नई दिल्ली
 
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया के चयन के बाद से ही पूर्व कप्तान सौरव गांगुली चयनकर्ताओं से कुछ खास प्रभावित नजर नहीं आ रहे हैं। गांगुली ने पहले तो अजिंक्य रहाणे और शुभमन गिल को वनडे टीम में नहीं चुने जाने पर सवाल खड़ा किया और फिर कहा कि सभी फॉरमैट के लिए चयनकर्ताओं को एक जैसी टीम चुननी चाहिए। हालांकि पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली उनकी इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। गांगुली के ट्वीट पर कांबली ने ट्विटर के जरिए ही उन्हें जवाब दिया।

गांगुली ने ट्विटर पर लिखा था, 'अब समय आ गया है कि भारतीय चयनकर्ता एक जैसे खिलाड़ियों को सभी फॉरमैट में चुनें, जिससे उन्हें रिदम मिल सके और आत्मविश्वास भी। बहुत कम ऐसे क्रिकेटर हैं जो सभी फॉरमैट में खेल रहे हैं। महान टीमों के पास कंसिस्टेंट खिलाड़ी थे। जरूरी नहीं कि सबको खुश करके टीम का चयन हो, लेकिन देश के लिए जो बेस्ट हो उसको देखकर टीम चुनी जाए और जिससे कंसिस्टेंसी भी बनी रहे।'
 
कांबली ने गांगुली के इस ट्वीट पर जवाब में लिखा, 'मुझे लगता है, जो जिसमें फिट हो उसे वही करना चाहिए। हमें फॉरमैट के हिसाब से बेस्ट खिलाड़ी चुनना चाहिए और उन्हें खेलने का मौका देना चाहिए। इससे टीम इंडिया खिलाड़ियों को बचा कर रख पाएगा और टीम मैनेजमेंट बड़ी सीरीज में उन्हें इस्तेमाल कर सकेगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ऐसा ही करते हैं।'