खेल डेस्क। भारत की स्टार धाविका हिमा दास अभी अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सुर्खियों में बनी हुई है। हिमा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पांच स्वर्ण पदक जीत देश का नाम रोशन किया है।
विश्व कप टीम का हिस्सा रहा ये खिलाड़ी हुआ बाहर, कई युवा खिलाडिय़ों को मिला मौका
उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित खेल से जुड़ी दिग्गज हस्तियों ने बधाई दी है। नोवे मेस्तो (चेक गणराज्य) में अपनी पसंदीदा 400 मीटर दौड़ में 52.09 सेकेंड के सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ इस महीने का पांचवां स्वर्ण पदक जीतने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने भी हिमा दास को बधाई दी है।
भारत की स्टार धाविका हिमा दास ने भी दुनिया के महान बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर को हॉल ऑफ फेम में चुने जाने के लिए बधाई दी। इस पर सचिन ने हिमा दास से जल्द मिलने की बात कही। इसके जवाब में हिमा दास ने ट्विटर पर लिखा कि वो भारत लौटकर सचिन तेंदुलकर की ब्लेसिंग्स लेने के लिए उनसे जरूर मिलेंगी।
भारतीय टीम में पहली बार राजस्थान के तीन क्रिकेटरों को एक साथ मिली जगह
हिमा दास ने साल की अपनी पहली 200 मीटर दौड़ में दो जुलाई को पोलैंड में पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने सात जुलाई को पोलैंड में ही कुत्नो एथलेटिक्स प्रतियोगिता में, चेक गणराज्य में 13 जुलाई को क्लादनो एथलेटिक्स प्रतियोगिता में और पिछले बुधवार को इसी देश में उन्होंने ताबोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।