खेल डेस्क। राजस्थान के तीन खिलाडिय़ों को पहली बार भारतीय टी-20 टीम में जगह दी गई है। राजस्थान के तेज गेंदबाज खलील अहमद और दीपक चाहर तथा स्पिनर राहुल चाहर का वेस्टइंडीज दौरे पर होने वाली टी-20 शृंखला के टीम इंडिया में चयन किया गया है।
विश्व का टीम का हिस्सा रहा ये खिलाड़ी हुआ टीम में बाहर, कई युवा खिलाडिय़ों को मिला मौका
रविवार को भारतीय चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 टीमों का चयन किया गया है। भारत ए की वेस्टइंडीज ए के खिलाफ चल रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली खलील अहमद को वनडे टीम में भी जगह मिली है।वहीं दीपक चाहर और राहुल चाहर को आईपीएल में किए गए शानदार प्रदर्शन का इनाम दिया गया है।
इंग्लैंड के इस दिग्गज ऑलराउंडर को चुना गया ;न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर, सभी हैरान
वनडे टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और नवदीप सैनी।
टी-20 टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, कृणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, नवदीप सैनी और दीपक चाहर।