खेल डेस्क। इंग्लैंड रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार विश्व चैम्पियन बनने में सफल रही। दस देशों के बीच खेले गए इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के साथ ही गेंदबाजों का दबदबा भी देखने को मिला। इस विश्व कप में इस बार चार गेंदबाज 20 या उससे अधिक विकेट लेने में सफल रहे।
मिशेल स्टार्क: इस बार विश्व कप में सर्वाधिक विकेट ऑस्टे्रलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने लिए। उन्होंने 10 मैचों में सर्वाधिक 27 विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 26रन पर पांच विकेट रहा।
लॉकी फर्ग्यूसन: सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के लॉकी फग्र्यूसन रहे। उन्होंने 9 मैचों में 21 विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 37 रन पर चार विकेट रहा।
जोफ्रा आर्चर: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 11 मैचों में 20 विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन पर तीन विकेट रहा।
मुस्तफिजुर रहमान: बांगलादेश के इस गेंदबाज ने 8 मैचों में 20 विकेट लिए। रहमान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 59 रन पर पांच विकेट रहा।