खेल डेस्क।वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेली जा रही चार दिवसीय टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में आयरलैंड ने इंग्लैंड की टीम को सिर्फ 85 रनों पर ऑल आउट कर दिया और इस वजह से सबसे कम स्कोर बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।
ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम का दबदबा
इसके बाद आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए और इस वजह से 122 रनों की लीड बना ली है। इंग्लैंड ने लगभग 22 साल बाद घरेलू मैदान पर सबसे छोटा स्कोर बनाया है। आयरलैंड के 37 साल के तेज गेंदबाज टिम मुर्ता ने 5 विकेट लेकर इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कमर ही तोड़ दी।
ये महान खिलाड़ी बनना चाहता है टीम इंडिया का कोच
इंग्लैंड ने अपने पहले पांच विकेट सिर्फ 4 ओवर में गंवा दिए और इस मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का प्रदर्शन देखकर लगा नहीं की यह विश्व विजेता टीम है। पहले टेस्ट में अभी तक चार दिनों खेल बाकी है और इस मैच का परिणाम जल्द ही आ सकता है।
19 दिन में 5 गोल्ड मेडल जीतकर हिमा ने बनाया रिकॉर्ड
Herald