Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैरानी भरा फैसला: इस तेज गेंदबाज को सेमीफाइनल में नहीं मिला खेलने का मौका

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड ने आईसीसी विश्वकप में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए भारतीय टीम में एक परिवर्तन किया गया है।

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के स्थान पर यजुवेन्द्र चहल को अन्तिम एकादश में शामिल किया गया है। वहीं टीम प्रबंधन ने हैरानी वाला फैसला लेते हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस मैच के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं दी है।

निकोलस पूरण को मिला विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन का ये बड़ा इनाम

शमी इस विश्व कप के चार मैचों में 14 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस मैच में एक बार फिर ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा को मौका दिया गया है।इस मैच के लिए न्यूजीलैंड ने भी एक परिवर्तन करते हुए टिम साउथी के स्थान पर लॉकी फग्र्यसन को शामिल किया गया है।

रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 91 रन बनाते ही हासिल कर लेंगे ये उपलब्धि

भारत: लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन (कप्तान), रोस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, मिशेल सेंटनर, लॉकी फग्र्यूसन, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट।