Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एमसी मैरीकॉम और बिधूड़ी प्रेसीडेंट कप के फाइनल में

नयी दिल्ली
छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा) और पूर्व विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता गौरव बिधूड़ी (56) सहित नौ भारतीय मुक्केबाजों ने इंडोनेशिया के लाबुआन बाजो में चल रहे 23वें प्रेसीडेंट कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। दो महीने पहले इंडिया ओपन में स्वर्ण पदक जीतने वाली मैरीकॉम ने अक्टूबर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए अपनी तैयारी मजबूत करते हुए वियतनाम की अन्ह वो थी किम को कड़े संघर्ष में 3-2 से हराया। मैरीकॉम का फाइनल में रविवार को आॅस्ट्रेलिया की फ्रैंक्स एप्रिल से मुकाबला होगा। बिधूड़ी ने फिलीपींस के ओगाएरे जनमिलार्दो को 3-2 से पराजित किया। अन्य भारतीय मुक्केबाजों में अंकुश दहिया, नीरज स्वामी, अनंता  प्रल्हाद चोपड़े,जमुना बोरो, सिमरनजीत कौर ,दिनेश डागर और मोनिका ने फाइनल में जगह बनायी।