खेल डेस्क। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के बाद देश की एक और बेटी पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ विवाह करने जा रही है।जी हां, हरियाणा नूंह निवासी शामिया आरजू पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली के साथ शादी करने जा रही है।
ये पूर्व भारतीय क्रिकेटर बन सकता है भारत का बल्लेबाजी कोच
मीडिया की खबरों की मानें तो शामिया और हसन अली का निकाह अगले महीने 20 अगस्त को होगा। शामिया आरजू के परिवार की ओर से इस शादी की तैयारियां की जा रही है। बताया जा रहा है शामिया एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर हैं।
मुश्फिकर रहीम की रिकॉर्ड पारी के बावजूद हारा बांग्लादेश, इतने सालों बार अपने घर में श्रीलंका ने जीती वनडे शृंखला
बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली और शामिया का विवाह दुबई के ऐटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में होगा। मीडिया की खबरों की मानें तो शामिया आरजे के परिवार के लगभग दस सदस्य 17 अगस्त को दुबई जाएंगे। शामिया मानव रचना यूनिवर्सिटी से ऐरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। वह जेट एयरवेज में काम करने के बाद अभी एयर अमीरात में काम कर ही हैं।
हसन अली ने पाकिस्तान की ओर से नौ टेस्ट, 53 वनडे और 30 टी-20 मैच खेल चुके हैं। वह टेस्ट में 31, वनडे में 82 और टी-20 में 35 विकेट हासिल कर चुके हैं।