खेल डेस्क। तेज गेंंदबाज भुवनेश्वर कुमार (43 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने मैनचेस्टर में खेले जा रहे विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर केवल 239 रन पर ही रोक दिया। कीवी टीम की इस पारी में रोस टेलर ने सर्वाधिक 74 और कप्तान केन विलियम्सन ने 67 रन की पारी खेली।
फिर से विवाद में फंसे मोहम्मद शमी, पत्नी के बाद अब इस महिला ने उठाए व्यक्तित्व पर सवाल
240 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं। उसने केवल पांच रन पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और विराट कोहली केवल एक-एक रन पर ही पवेलियन लौट गए।
न्यूजीलैंड ने आज मंगलवार के स्कोर 46.1 ओवर में 5 विकेट 211 रन से आगे खेलना शुरू किया। कीवी टीम आज बाकी बची 23 गेंदों पर केवल 29 रन ही बना सकी, जबकि इस दौरान उसने तीन विकेट और गंवा दिए।
युवराज सिंह को है इस बात का मलाल
भारतीय टीम की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने तीन, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रवीन्द्र जडेजा और यजुवेन्द्र चहल ने एक-एक विकेट लिया। न्यूजीलैंड की इस पारी में कप्तान केन विलियम्सन ने अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कीवी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा। विलियम्सन अभी तक 548 रन बना चुके हैं। जबकि गुप्टिल ने पिछले विश्व कप में 547 रन बनाए थे।