Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली कैपिटल्स से खेलेंगे मयंक मारकंडे

नयी दिल्ली
मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर मयंक मारकंडे आईपीएल के 2020 के सत्र में दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से खेलते नजर आएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र के लिए टीमों में खिलाड़ियों की अदला-बदली का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में पिछले विजेता मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है और मारकंडे को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है। मारकंडे अगले सत्र में दिल्ली टीम के लिए खेलेंगे। बीसीसीआई ने बुधवार को जारी अपनी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। मारकंडे ने आईपीएल के 2018 सत्र में अपना पदार्पण किया था। उन्होंने आईपीएल में 14 मैच खेले हैं और 15 विकेट हासिल किये हैं। उन्होंने 2019 के सत्र में तीन ही मैच खेले थे। दिल्ली कैपिटल्स ने गयाना के आलराउंडर शेरफन रदरफोर्ड को रिलीज कर दिया है जो अगले सत्र में मुंबई टीम की तरफ से खेलेंगे। दिल्ली ने 20 वर्षीय शेरफन रदरफोर्ड को 2019 सत्र से पहले दो करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्होंने अपने पदार्पण सत्र में सात मैच खेले थे। शेरफन रदरफोर्ड वेस्टइंडीज के लिए खेल चुके हैं।