Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिमोना हालेप बनी चैंपियन, तोड़ा सेरेना का सपना

लंदन
सातवीं सीड रोमानिया की सिमोना हालेप ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अमेरिका की सेरेना विलियम्स को शनिवार को लगातार सेटों में 6-2, 6-2 से हराकर वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विम्बलडन टेनिस चैम्पियशिप का महिला एकल पहली बार खिताब जीत लिया और सेरेना को 24वें ग्रैंड स्लेम खिताब से वंचित कर दिया। पूर्व नंबर एक हालेप ने यह मुकाबला मात्र 55 मिनट  में समाप्त कर 23 बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन सेरेना को मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंड स्लेम खिताब की बराबरी करने से रोक दिया। हालेप का यह दूसरा ग्रैंड स्लेम खिताब है। उन्होंने पिछले साल फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था।