Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय पहलवानों ने तीन स्वर्ण सहित चार पदक जीते

नयी दिल्ली
भारतीय पहलवानों ने तुर्की के इस्ताम्बुल में यासर दोगू अंतरराष्ट्रीय रैंंिकग कुश्ती टूर्नामेंट में तीन स्वर्ण सहित चार पदक हासिल किये। राहुल अवारे ने शुक्रवार रात को 61 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि इस भारवर्ग में उत्कर्ष ने कांस्य पदक हासिल किया।

एशियाई कांस्य पदक विजेता अवारे ने तुर्की के मुनीर अकटास पर 4-1 की जीत के साथ पहली बार रैंंिकग खिताब अपने नाम किया। भारतीय महिला पहलवानों में सीमा (50 किग्रा) और मंजू कुमारी (59 किग्रा) ने अपने-अपने भार वर्ग में सोने का तमगा हासिल किया।

सीमा ने रूस की वालेरिया चेप्सराकोवा को 3-2 से हराकर करियर का दूसरा रैंंिकग खिताब हासिल किया। मंजू ने बेलारूस की कटशिरना हंचर यानुशकेविच को 13-2 से हराकर दमदार जीत दर्ज की। साक्षी मलिक और पूजा ढांडा के हालांकि अपने-अपने मुकाबले में हार का टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।