खेल डेस्क। भले ही दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हो, लेकिन इस दिग्गज खिलाड़ी का मैदान पर दबदबा अभी भी कायम है। लगभग ढाई महीने बाद बैटिंग के लिए मैदान पर उतरे एबी डिविलयर्स ने गुरुवार को एक बार फिर से अपने बल्ले की चमक बिखेरी।
अब सचिन तेंदुलकर को आईसीसी ने दिया ये बड़ा सम्मान
इंग्लैंड में टी-20 ब्लास्ट मुकाबले अफ्रीकी बल्लेबाज ने गुरुवार को चौके और छक्कों की झड़ी लगाते हुए केवल 43 गेंदों पर 88 रन की पारी खेली। इस टूर्नामेंट में मिडिलसेक्स की ओर से खेलते हुए एबी ने अपनी पारी में 6 छक्के और पांच चौके लगाए। एबी ने ये तूफानी पारी उस मैदान पर खेली जहां हाल ही में विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए।
विश्व कप: बल्लेबाजों के दबदबे के बीच इन पांच गेंदबाजों ने साबित की अपनी बादशाहत, कंजूसी के साथ खर्च किए रन
इस मुकाबले में एसेक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 164 रन बनाए। इसके जवाब में एबी डिविलियर्स की ताबड़तोड़ पारी की सहायता से मिडिलसेक्स ने ये मुकाबला केवल 17वें ओवर में ही जीत लिया। मिडिलसेक्स ने 17 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर जीत हासिल की। इससे पहले एबी डिविलियर्स की तूफानी बल्लेबाजी का जलवा आईपीएल में देखने को मिला था।