खेल डेस्क। श्रीलंका के दूसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा 26 जुलाई को एक दिवसीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। इस दिन श्रीलंका का ये अनुभवी तेज गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की शृंखला का पहला मैच खेलेंगे, जो उनके अन्तरराष्ट्रीय वनडे करियर का अन्तिम मैच होगा। इसके बाद यॉर्कर मैन के नाम से विश्वविख्यात मलिंगा वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे।
सचिन ने हिमा दास को दी बधाई, स्टार धाविका ने भी ये बात बोलकर जीता दिल
इस बात की जानकारी श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने दी है। उन्होंने बताया कि लसिथ मलिंगा को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे शृंखला के लिए श्रीलंका की 22 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। इस शृंखला के मुकाबले 26, 28 और 31 जुलाई को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस दौरान उन्होंने पुष्टि की कि पूर्व कप्तान मलिंगा इस शृंखला में केवल पहला मैच खलेंगे। इसके बाद वह अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।
भारतीय टीम में पहली बार राजस्थान के तीन क्रिकेटरों को एक साथ मिली जगह
मलिंगा ने 225 अन्तरराष्ट्रीय वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 335 विकेट अपने नाम किए हैं। वह श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज और दूसरे तेज गेंदबाज है। सबसे ज्यादा विकेट स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (534) और तेज गेंदबाज चमिंडा वास (400) हैं।